अलीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कैंटर से टक्‍कर में उड़े कार के परखच्‍चे, 3 की गई जान

अलीगढ़,(उत्‍तर प्रदेश)। अलीगढ़ में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कैंटर से स्विफ्ट डिजायर कार की जबरदस्‍त टक्‍कर हो ई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से दो बुरी तरह घायल हैं। हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
पूरा मामला थाना इगलास क्षेत्र के मोहरैनी पेट्रोल पंप के निकट का है। बुधवार की देर शाम जिला हाथरस के गांव अहबरनपुर नगला ताल निवासी पांच युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अपने गांव से एक मरीज को देखने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही ये लोग थाना इगलास क्षेत्र के मोहरैनी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, कार एक डीसीएम से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से मनोज चौधरी, नरेंद्र चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।

थाना इगलास प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पांच व्यक्ति कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे थे। मोहरैनी पेट्रोल पंप के निकट उनकी कार डीसीएम से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button