गाजियाबाद में प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से किडनी स्‍टोन के ऑपरेशन में गई युवक की जान, परिजनों ने किया हंगामा

किडनी स्‍टोन के ऑपरेशन में हुई थी मरीज की मौत, मामले की जांच करेगी 4 डॉक्‍टरों की समिति

प्रेम प्रकाश त्रिपाठी,(गाजियाबाद)। स्वास्थ्य विभाग ने गाज‍ियाबाद  के शालीमार गार्डन स्थित स्पर्श अस्पताल को सील कर दिया है। यहां एक 30 वर्षीय मरीज की कथित तौर पर गुर्दे की पथरी निकालने के दौरान हुई मौत की जांच तक यह सील रहेगा। प्रशासन ने इसके साथ चार डॉक्टरों की एक समिति गठित की है जो अस्पताल चलाने वाले दस्तावेजों की वैधता के साथ-साथ डॉक्टरों की मेडिकल डिग्री की भी जांच करेगी।

गाजियाबाद में पुलिस की नाक के नीचे राष्ट्रविरोधी गतिविधियां

30 वर्षीय मरीज की गुर्दे की पथरी निकालने के दौरान हुई मौत

सोमवार को उक्त अस्पताल में गुर्दे से पथरी निकालने के ऑपरेशन के बाद 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। एक पखवाड़े पहले डॉक्टरों ने उसके पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन किया था , लेकिन उसके पैरों में सूजन आने के कारण सोमवार को दोपहर बाद उसे फिर से इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दूसरी बार डॉक्टरों ने पथरी निकालने के लिए उसके गुर्दे का ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि मामले में चिकित्सकीय लापरवाही बरतने के आरोपों की जांच चार डॉक्टरों की समिति करेगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा में 30 अप्रैल तक लगाई गई धारा-144, सार्वजनिक स्थानों पर नमाज और पूजा पर प्रतिबंध

चार डॉक्टरों की समिति पूरे मामले की करेगी जांच

मृतक के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके बेटे की सोमवार शाम चार बजे मौत हो गई लेकिन डॉक्टरों ने यह बात उनसे छिपाई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह कॉलोनी के लोगों ने अस्पताल के बाहर जमा होकर हंगामा किया और यातायात जाम कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ भी कथित मारपीट की, जिससे बचने के लिए कर्मचारियों ने खुद को अस्पताल के एक कमरे में बंद कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद भास्कर राव ने बताया कि पुलिस को मृतक के पिता की तहरीर मिली है जिसे जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अगर पीड़ित का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के पास वैध डिग्री नहीं होगी तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button