भीषण रेल हादसे के तीन दिनों बाद ओडिशा में फिर मालगाड़ी पटरी से उतरी

नेशनल डेस्क। ओडिशा में जहां अब तक के सबसे बड़े रेल हादसे ने भारत तो गमगीन कर दिया वहीं केलव तीन दिन बाद ही ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक और रेल की दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आ रहा हैं। ओडिशा के बरगढ़ जिले में सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह घटना ठीक तीन दिन बाद हुई। इससे पहले राज्य के बालासोर जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो गई थी।
एनआई पर जारी किए गये एक वीडियो में देखा जा सकता है कि माल गाड़ी पटरी से उतर गयी हैं। ओडिशा में बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा, “यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button