मोदी सरकार का बड़ा फैसला, खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज, राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति को भी मंजूरी

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबीनेट की बैठक हुई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दंतेवाड़ा में हमारे 11 जवानों की शहादत हुई है, उनको कैबिनेट ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ हू उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक प्रस्ताव पारित किया। 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 को मंजूरी दे दी गई है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि आज देश में 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां मेडिकल कॉलेज है वहां ही 10 करोड़ रुपए के सहयोग से एक नर्सिंग कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए 1,570 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और अगले 24 महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल डिवाइस की मांग बढ़ी है। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023 तैयार की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button