सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना सद्दाम गिरफ्तार

नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने ‘सेक्सटॉर्शन’ के सरगना 28 वर्षीय सद्दाम हुसैन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इसे छतरपुर स्थित सतबड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। यह दौसा, राजस्थान का रहने वाला है। इसके पास एक पिस्टल दो कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि इसके गैंग ने 50 से ‌अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली के एक मामले में अदालत ने आरोपी सद्दाम को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने नई दिल्ली के बाराखंभा रोड इलाके में एक वकील के साथ सेक्सटॉर्शन के जरिये वसूली कर ली थी। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को स्पेशल ने गिरफ्तार किया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इस पूरी साजिश के पीछे सद्दाम हुसैन है। 22 मई को दिल्ली की अदालत ने सद्दाम को भगोड़ा घोषित कर दिया था। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल की टीम भी आरोपी की तलाश कर रही थी।

आरोपी फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लड़की बनकर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजते थे। दोस्ती होने के बाद आरोपी चैटिंग शुरू कर दे देते थे। इसके बाद पीड़ितों का नंबर लेकर उनको विडियो कॉल कर अश्लील हरकत करने के लिए उकसाते थे। बाद में उसको रिकॉर्ड कर लिया जाता था। इन अश्लील विडियो को पीड़ितों के परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा सोशल मीडिया पर भेजने की धमकी देकर वसूली की जाती थी। पुलिस आरोपी सद्दाम से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button