चूहे को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, फंस गया कोबरा सांप, सुबह घरवालों ने देखा तो उड़े होश

 

बेतिया/बिहार। पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चूहों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में चूहे की जगह एक बड़ा जहरीला कोबरा सांप फंस गया। लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क किनारे रहने वाले छबीला चौरसिया के घर में पिछले कुछ दिनों से चूहों का आतंक था। इससे परेशान परिवार ने घर के आसपास चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।
सुबह परिवार के लोगों की नजर जब पिंजरे पर पड़ी तो अंदर कोबरा सांप को देखकर उनके होश उड़ गए। पिंजरे में फंसा सांप लगातार फुफकार रहा था। कोबरा को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी।
कुछ ही देर में कोबरा के पिंजरे में फंसने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोग सुरक्षित दूरी बनाकर पिंजरे में फंसे कोबरा को देखते रहे। हालांकि, ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए पिंजरे को छूने या सांप को खुद बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया।
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित तरीके से पिंजरे से बाहर निकालने और उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने की अपील की है। फिलहाल पिंजरे में कोबरा के फंसे होने से गांव में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button