जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचीं सुमिता शर्मा, आंगनबाड़ी केंद्र में किया पौधरोपण

अनूपपुर/मध्य प्रदेश। अपने जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष सुमिता शर्मा ने सामाजिक सरोकार से जुड़ा आयोजन कर दिन को यादगार बनाया। वह सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 155, डूमर कछार परियोजना, अनूपपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच बैठकर भोजन किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया गया। सुमिता शर्मा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसे छोटे प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
सुमिता शर्मा के जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने और उनके बीच समय बिताने के दौरान आत्मीय माहौल रहा। बच्चों के साथ इस तरह जन्मदिन मनाने को उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, पर्यवेक्षक सीमा सिंह, डीटी कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीना सिंह, अमृता पाठक, सहायिका मीरा सहित समाजसेवी प्रमोद सिंह, हरिशंकर दुबे, अजीत श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, राहुल जायसवाल, कृष्णा तिवारी, साहिल और हशनेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन को सामाजिक सेवा, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button