पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जल्द होने वाली है शादी

छतरपुर/मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी जल्द होने वाली है। उनकी शादी को लेकर लगातार चर्चाएं होती हैं। साथ ही कइयों के साथ उनके नाम भी जुड़ते हैं। इस बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद ही कहा है कि उनकी शादी जल्द होने वाली है। हालांकि दुल्हन कौन बनेगी, इस पर सवाल अभी भी सवाल है। यह फैसले उनके माता-पिता करेंगे।
शादी के सवाल पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे माता-पिता जहां हमें आज्ञा देंगे, हम वहां विवाह करेंगे। हम अपनी शादी माता-पिता के आज्ञा से ही करेंगे। हम इन प्रपंचों को बढ़ते देखकर यह फैसला किया है क्योंकि साधु को बर्बाद करना सबसे सस्ता है। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा दाग, जमीन के अंदर गाड़ देगा। इसलिए हम जल्दी इन सब कार्यों से फ्री होकर अपने मिशन में लगे रहे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें आगे बहुत कार्य करने हैं। हम जल्द ही सेहरा सजाने वाले हैं। बागेश्वर सरकार ने हंसते हुए यह भी कहा कि कोई निर्लज दूल्हा ही होगा, जो ऐसा बोलेगा लेकिन हम बोल रहे हैं। वहीं, दुल्हन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने तो अभी तक नहीं देखी है। आपने देखी हो तो बताओ। हालांकि उनका कहना था कि माता-पिता की पसंद से शादी होगी।
गौरतलब है कि चर्चा में आने के बाद से ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी की चर्चा हो रही है। कुछ कथावाचकों के साथ भी कथित रूप से इनके नाम जुड़े थे लेकिन इन चर्चाओं को धीरेंद्र शास्त्री खारिज करते रहे हैं। छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अगर बाहर नहीं होते हैं तो यही रहते हैं। अटकलें हैं कि 2024 में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button