बच्चों की जान लेने वाले कोडिन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, एटा में 4 तस्कर गिरफ्तार

एटा/उत्तर प्रदेश। एटा जिले में आगरा नारकोटिक्स टीम और पुलिस को कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी सफलता मिली है। मासूम बच्चों की जान लेने वाला onerex कोडीन कफ सिरप की एक बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। नारकोटिक्स टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कोडीन कफ सिरप से जुड़े 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने 3 मुखबिर की सूचना पर तंबाकू के गोदाम में रखा ओनेरेक्स कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है।
आपको बता दे कि एटा जिले के थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटी कला में एक तंबाकू के गोदाम पर आगरा नारकोटिक्स टीम और पुलिस ने छापेमारी के दौरान 47 पेटी ओनेरेक्स कोडीन कफ सिरप की बरामद की है। पकड़े गए कोडीन कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने 47 पेटी ओनेरेक्स कोडीन कफ सिरप के साथ 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि तंबाकू के गौदाम में ओनेरेक्स कोडिंग कफ सिरप की करीब 60 पेटियां रखी थी, जिसमे से 13 पेटियां कोडीन कफ सिरप सप्लाई हो चुकी है।
पुलिस की पूछताछ ने पकड़े गए आरोपी प्रमोद ने बताया उसका भाई सनोज ट्रक चालक है। सनोज बनारस से ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरप लेकर पश्चिम बंगाल गया था। सनोज का ट्रक पश्चिम बंगाल कोडीन कफ सिरप के साथ पकड़ा गया। सनोज को पुलिस ने जेल भेज दिया था। विकेश उर्फ पप्पू ने ट्रक को बुक करके सनोज को पश्चिम बंगाल भेजा था। प्रमोद ने यह भी बताया कि विकेश उर्फ पप्पू ने उसके भाई सनोज को जेल से छुड़ाने और पैरवी के लिए आनेरेक्स कफ सिरप की 60 पेटी दी थी।
एसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि आगरा नारकोटिक्स टीम और थाना अलीगंज पुलिस ने एक तंबाकू के गौदाम पर छापेमारी के दौरान कोडीन कफ सिरप की 47 पेटियां बरामद की है। मौके से 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 5 मोबाइल, 3900 रुपये नकद, टाटा गाड़ी, एक एसेंट कार भी बरामद की है। इस मामले में फरार मुख्य आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।




