12 साल की बच्ची को लेकर कुंड में लुढ़क गई कार, पिता ने देखते ही दांव पर लगाई जिंदगी,देखें वीडियो

इंदौर,(मध्यप्रदेश)। इंदौर जिले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिले से 40 किलोमीटर दूर लोधिया कुंड में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के वक्त कार में 12 साल की बच्ची बैठी हुई थी। बेटी को बचाने के लिए पिता ने भी छलांग लगा दी। दोनों को कुंड के डूबता देख वहां मौजूद पर्यटक उन्हें बचाने के लिए कुंड में उतरे और दोनों को सुरक्षित बाहर लेकर आए। इस हादसे में पिता और बेटी को चोट आई है। फिलहाल दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारिश के मौसम में ये परिवार पिकनिक मनाने के लिए लोधिया कुंड आया था। इसी दौरान हादसा हो गया। सिमरोल से करीब 20 किमी दूर लोधिया कुंड है। जहां बीजलपुर का रहने वाला परिवार अपनी 12 साल की बच्ची के साथ पिकनिक मनाने आए थे। यहां कुंड के पास ऊंचाई पर एक शख्स ने अपनी कार खड़ी कर दी।
कार के अंदर 12 साल की बच्ची बैठी हुई थी। जैसे ही शख्स कार से बाहर निकला। कार कुंड में फिसल कर जा गिरी। गाड़ी में बैठी बच्ची को बचाने पिता ने भी कुंड में छलांग लगा दी। कुंड के आसपास खड़े कुछ लोगों ने तुरंत बच्ची और उसके पिता को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद सुमित मैथ्यू ने नवभारत टाइम्स को बताया की घटना के वक्त वो वहां मौजूद थे। वह भी अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे।
अचानक हुए हादसे में वह कुछ समझ नहीं पाए, कार को कुंड में गिरते ही उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। अन्य लोगों की मदद से कार का गेट खोल कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार का गेट खुला था। जैसे ही कार फिसली, सीट पर बैठी बच्ची कुंड में कूद गई लेकिन उसे तैरना नहीं आता था उसके बचाने के लिए उसके पिता भी कूदे। हालांकि दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button