दिल्ली भाजपा ने पत्रकारों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दिवाली मिलन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में दिल्ली के सैकड़ों प्रतिष्ठित पत्रकारों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सम्मलित हुऐ। इस अवसर दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एकत्र जनों के साथ ही दिल्ली वालों को दीपावली की शुभकामनाऐ दीं।
समारोह में दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, विजय गोयल, मनोज तिवारी, विजेन्द्र गुप्ता एवं आदेश गुप्ता, सांसद रमेश विधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, प्रवक्ता सरदार आर. पी. सिंह एवं प्रत्यूष कांठ, राष्ट्रीय पदाधिकारी पवन शर्मा एवं आशीष सूद, प्रदेश पदाधिकारी हर्ष मल्होत्रा, योगेन्द्र चंदोलिया, श्रीमति कमलजीत सहरावत, श्रीमति योगिता सिंह, श्रीमति सुनिता कांगड़ा, हरीश खुराना, सुश्री बांसुरी स्वाराज, सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, श्रीमति सोना कुमारी, श्रीमति सारिका जैन, श्रीमति रिचा पांडे मिश्रा, शशि यादव, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावर एवं अभय वर्मा एवं अनेक जिलाध्यक्ष आदि सम्मलित हुऐ।
दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग पदाधिकारियों प्रवीण शंकर कपूर, विक्रम मित्तल, श्रीमति शिखा राय, श्रीमति प्रीति अग्रवाल, श्रीमति न्योमा गुप्ता, वीरेन्द्र बब्बर, शुभेनदू अवस्थी, सरदार ज्योतजित सिंह आदि ने सभी गणमान्य पत्रकारों एवं नेताओं का स्वागत किया और उनसे दीपक प्रज्वलित करवाये। स्वादिष्ट सहभोज की व्यवस्था थी।
दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत जय जय पांडा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाऐ दीं और कहा की आज हमे गर्व है की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे सब को समग्र विकास का लाभ मिल रहा है और गरीब भी दिवाली का दीपक उत्साह से जला रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी दिल्ली वालों के साथ ही पत्रकारों को दिवाली की शुभकामनाऐ दी और कहा की यह दिवाली सदियों बाद एक ऐसी दिवाली है जो राम मंदिर की खुशी लेकर आई है। उन्होने इस दिवाली सभी से एक दीपक राम मंदिर के नाम जलाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button