स्पेस स्टेशन में खेती क्यों कर रहीं नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स
भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए है खास, जानें कब आएंसी वापस

- अंतरिक्ष स्टेशन में खेती कर रही हैं सुनीता विलियम्स
- इसी साल जून में स्पेस स्टेशन पर पहुंची थीं सुनीता
- 8 दिनों का मिशन बढ़कर हो गया आठ महीने का
वॉशिंगटन/एजेंसी। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 8 महीने के स्पेस मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं। आईएसएस के कमांडर के तौर पर वह इस समय में वह अंतरिक्ष में एक महत्वपूर्ण कृषि अनुसंधान कर रही हैं। विलियम्स माइक्रोग्रैविटी में सब्जियां उगाने का प्रयोग कर रही हैं, जिससे अंतरिक्ष में खेती की महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान हो सकता है। इस प्रयोग को प्लांट हैबिटेट-07 नाम दिया गया है।स्टडी में इस बात पर पता लगाया जा रहा है कि जीरो-ग्रेविटी के वातावरण में पानी के अलग-अलग स्तर पौधों की वृद्धि पर क्या असर डालते हैं। पृथ्वी पर पानी ऊपर से नीचे की ओर बहता है,जिससे पौधों की जड़ों को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है। लेकिन माइक्रोग्रेविटी में पानी अलग तरह से व्यवहार करता है। यह शोध भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए महत्वपूर्ण है, जो चंद्रमा, मंगल और उससे आगे है, जहां वैज्ञानिक मानव जीवन के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।
स्टडी में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पौधे माइक्रो ग्रेविटी के अनुकूल कैसे हो सकते हैं। इसके अलावा निष्कर्ष पृथ्वी पर टिकाऊ खेती के तरीकों को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा चुनौतियों का समाधान हो सकता है। विलियम्स का काम पौधों की वृद्धि से कहीं आगे जाता है। स्टडी अंतरिक्ष में लंबे समय तक चलने वाले नासा के व्यापक मिशनों में योगदान शुरू करते हैं। लेट्यूस प्रयोग से हासिल डेटा बंद-लूप प्रणालियों के विकास का समर्थन करता है जो पानी, हवा और पोषक तत्वों को रीसायकल करते हैं, जिससे पृथ्वी से पुनः आपूर्ति मिशनों पर निर्भरता कम होती है। यह स्टडी लंबे समय तक अंतरिक्ष मिशनों के लिए आधार तैयार करता है।
सुनीता विलियम्स इसी साल 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में गई थीं। उन्हें एक सप्ताह में वापस लौटना था, लेकिन स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के बाद उनकी वापसी को टाल दिया गया। आखिरकार सितम्बर में स्टारलाइनर बिना क्रू के धरती पर वापस लौटा। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर अब स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से अगले साल फरवरी में वापस आएंगी।




