हिमाचल में ठीक चुनाव से पहले नेताओं की ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’, 26 ने हाथ छोड़ थामा कमल

हिमाचल प्रदेश डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं, लेकिन ठीक चुनाव से पहले राज्य की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसके 26 नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। दल बदलने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड भी शामिल हैं। पाला बदलने वाले ज्यादातर नेता शिमला निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जहां से पार्टी ने संजय सूद को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की निष्ठा हर्ष महाजन के प्रति थी, जो 28 सितंबर को पुरानी पार्टी छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने तर्क दिया था कि पिछली पार्टी दिशाहीन और दूरदृष्टि की कमी थी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाजपा में शामिल सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा, “आइए हम पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें।” हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमाचल ईकाई ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के कारण शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री और हर्ष महाजन जी ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button