नवरात्रि में दो मुस्लिम बच्चियों का गाजीपुर डीएम ने किया कन्या पूजन, पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया

गाजीपुर,(उत्तर प्रदेश)।  नवरात्रि में कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की मान्यता है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसी क्रम में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के दिन राइफल क्लब प्रांगण में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कन्यापूजन के कार्यक्रम में 61 कन्याओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 2 कन्याएं मुस्लिम समाज से थी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसे गंगा जमुनी तहजीब की जिंदा मिसाल कहा जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद सभी कन्याओं का डीएम आर्यका अखौरी पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान वहीं डीएम आर्यका अखौरी ने कन्याओं का पैर पखारने अलावा तिलक लगाकर, फूल माला और चुनरी चढ़ाकर पूजन कर आशीर्वाद भी लिया। कन्या पूजन के इसी कार्यक्रम में रिजवाना खातून की दो बच्चियां शामिल रही। डीएम आर्यका अखौरी ने उन बच्चियों से संवाद किया, फिर उनके पैर छूकर कर आशीर्वाद लिया। कन्यापूजन में अपनी दो बेटियों के साथ शामिल हुईं। रिजवाना खातून ने कन्यापूजन कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम को अच्छा बताते हुए रिजवाना ने हिस्सा लेने पर खुशी जाहिर की।

इस दौरान डीएम आर्यका अखौरी इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि चैत्र नवरात्रि के अष्टमी को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। डीएम अखौरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों में जन जागरूकता फैलाने का उद्देश्य है। लोग जिस तरीके से बेटों के जन्म पर खुशी जाहिर करते हैं। वैसे ही बेटियों के जन्म पर भी खुशी का इजहार करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में बेटियों के पैदा होने से लिंगानुपात बेहतर होगा। कन्याओं के भ्रूण हत्या को लेकर समाज में लोगों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए । कन्याओं के जन्म से जुड़े समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाना चाहिए। डीएम अखौर ने यह भी बताया कि कन्या पूजन के बाद बच्चियों को उपहार स्वरूप किताबें और कुछ चित्रकला के लिए रंग उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button