गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाने के हवालात में कोबरा, वीडियो देखकर देखकर रह जाएंगे दंग

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाने में कोबरा का वीडियो खासी चर्चा में है। मधुबन बापूधाम पुलिस स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस स्टेशन के लॉकअप में एक विशाल कोबरा सांप बैठा पाया गया। वन विभाग की टीम को थाने में कोबरा पाए जाने की सूचना दी गई। थाने के लॉकअप में बैठा कोबरा फन फैलाए बैठा रहा। लोग इसका वीडियो तैयार करते रहे। वन विभाग की टीम को जैसे ही लॉकअप में कोबरा बैठे होने की सूचना मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया। सांप को रेस्क्यू किए जाने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। गनीमत यह रही कि लॉकअप में उस समय कोई कैदी नहीं था, अन्यथा कोई घटना घट सकती थी। पुलिस की टीम ने इस प्रकार की स्थिति को देखकर राहत की सांस ली।
मधुबन बापूधाम थाने में गुरुवार की सुबह सफाई चल रही थी। इसी दौरान सफाई कर्मचारी की नजर कोने में गई। वहां की स्थिति को देखकर सफाई कर्मचारी के हाथ-पांव फूल गया। वह अपने जगह पर जम गया। उसकी स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी वहां भागे-भागे पहुंचे। हालांकि, वहां जो भी लोग थे, वह सांप को देखकर परेशान हो गए थे।
कोबरा के वहां मौजूद होने की सूचना मिली, सब अपनी ही जगह पर जम गए। विषैले सांप को देखकर सबकी हालत खराब हो गई। तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कोबरा को रेस्क्यू किया।
हवालात में फन फैलाए सांप का वीडियो देखकर लोगों ने खूब मजे लिए। दरअसल, सांप जहां बैठा हुआ था, वहां पर चाय के कप पड़े थे। वहीं, दीवारों पर सीलन के निशान दिख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि सांप के बहाने हवालात में स्वच्छता की स्थिति का पता चल गया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि पुलिस से नाराज होकर कोई हवालाती इसे यहां छोड़ गया हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button