बेटे ने पिता की चिता पर चढ़ाई शराब, मणिकर्णिका पर दिखा मृत्यु पर उत्सव

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। जहां मृत्यु उत्सव हो, ऐसी प्यारी नगरी काशी है। हर इनसान की चाहता होती है कि उसकी अंतिम सांसें बाबा की नगरी काशी में बीते। वाराणसी का मणिकर्णिका घाट पर मृत्यु पर लोग रोते नहीं उत्सव मनाते हैं। यहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं और कई घंटे तक महाश्मशान घाट मणिकर्णिका पर बैठे रहते हैं। मणिकर्णिका घाट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बेटा ने अपने पिता की चिता पर शराब गिराई।
पक्का महाल से आए बेटे ने पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए चिता पर शराब भेंट की। बनारसी पान के साथ बीड़ी भी अर्पित की। बेटे ने कहा कि पिता की कोई इच्छा अधूरी न रह जाए, इसलिए औपचारिकता पूरी की है।
बनारसियों के लिए ये दृश्य आम था, लेकिन बाहर से आए लोग कहने लगे कि काशी वाकई में अद्भुत है। एकटक लोग देखते रहे और हर हर महादेव के जयकारे लगने लगे। काशी के लोगों का मानना है कि यहां के लोगों को नर्क का डर नहीं सताता है। लोग मस्ती में अपना जीवन जीते हैं। लोग जानते हैं कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में मरने से सीधे मोक्ष मिलता है। मणिकर्णिका पर ऐसे शव रोज आते हैं, जिनके साथ में ढोल-नगाड़े बजते हुए आते हैं और लोग नाचते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button