सामाजिक संस्था अवार्ड द्वारा समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

दिल्ली ब्यूरो। देश की राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित ऐतिहासिक कमला देवी भवन में जानी-मानी सामाजिक संस्था अवार्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अवार्ड संस्था लोकनायक जयप्रकाश जी के अध्यक्षता में बनी एक ऐसी संस्था है जिसको लगभग 71 देशों का संरक्षण प्राप्त है। नगर विगत कुछ वर्षों से सही कोर कमेटी एवं प्रतिनिधियों के ना होने के कारण संस्था का नेतृत्व नहीं हो पा रहा था। संस्था को दोबारा से एक अच्छा मंच देने एवं समाज के लिए उपयोगी बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक बुलाई गई। यह बैठक अवार्ड संस्था के चेयरमैन विशेश्वर मिश्रा जी के नेतृत्व एवं अवार्ड संस्था के मेंबर ओम प्रकाश वर्मा जी के सहयोग से आयोजित की गई थी। जिसमें देश के कई स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। । कमला देवी भवन में आयोजित इस बैठक में संस्था द्वारा किए गए कार्यों एवं भविष्य की रणनीति सहित कई सारे मुद्दे और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया एवं अगले कार्यक्रम के आयोजन करने से संबंधित विचार-विमर्श किया गया, कि किस तरह से कार्यक्रम को सफल बनाया जाय और सभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया ।

आज की बैठक में पंचायती राज के माध्यम से ग्राम स्वराज को स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आगे बढ़ाने की भूमिका पर चर्चा की गई। अवार्ड संस्था के चेयरमैन विशेश्वर मिश्रा जी ने बताया की अवार्ड संस्था में वर्तमान समय में भी लगभग 350 स्वयंसेवी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं एवं मिलकर ग्राम स्वराज और पंचायती राज कार्यक्रम पर कार्य कर रही हैं। हिना योजनाओं के माध्यम से सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे बढ़ाना ही अवार्ड संस्था का मुख्य उद्देश्य है। बैठक का संचालन जाग मानव जाग परिवार की मुख्य प्रबंध निदेशक एवं परिपूर्ण न्यूज़ राष्ट्रीय समाचार पत्र की दिल्ली प्रदेश ब्यूरो चीफ विजयलक्ष्मी पांडे ने किया। विजयलक्ष्मी पांडे ने बताया कि आने वाले दिसंबर या जनवरी के महीने में अवार्ड संस्था द्वारा एक महासम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी भी चल रही है। बैठक में वार्ड संस्था के चेयरमैन विशेश्वर मिश्रा जी,अकाउंट मैनेजर खजान चंद्र जी, अवार्ड की मेंबर विजयलक्ष्मी पांडे जी, ओम प्रकाश वर्मा जी, जाग मानव जाग परिवार के ट्रस्टी शिवकुमार जी, लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन केंद्र के सचिव अभय सिन्हा जी, जीवन ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरजीत सिंह जी, पटना बिहार से आए शरद सिंह मुखिया, अनीता जुनेजा जी सहित कई पत्रकार बंधु सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button