लड़कियों के चक्कर में गया दिल्ली के जीबी रोड, सबकुछ लुटा कर लौटा

नई दिल्ली। जीबी रोड पर दलाल एक कारोबारी को लड़कियों का झांसा देकर कोठे पर ले गया। वहां पहुंच कर दलाल और एक महिला ने मारपीट कर बिजनेसमैन को लूट लिया। पीड़ित ने कोठे से बाहर आकर पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने आरोपी दलाल आदिल और महिला सुमन को पकड़ लिया। डीसीपी (सेंट्रल) संजय कुमार सैन ने बताया कि दोनों से लूटी रकम बरामद कर ली है। आरोपी सुमन पर पहले से छह केस दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित 21 साल के कारोबारी मध्य प्रदेश से हैं। वो वहां हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने के लिए अक्सर दिल्ली आते हैं। वो 27 अक्टूबर को दिल्ली आए और लक्ष्मी नगर स्थित दोस्त के घर रुक गए। ‌‌हार्डवेयर का सामान लेने के लिए 28 अक्टूबर को चावड़ी बाजार आए, जहां दो अलग-अलग दुकानों से चालीस हजार का सामान बुक कर लिया। कुछ सामान अगले दिन भी लेना था। वो नजदीकी मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहे थे। जीबी रोड होते हुए वो पैदल ही चल रहे थे। शाम करीब 7:00 बजे कोठा नंबर 54 के बाहर पहुंचे। वहां एक लड़का मिला, जो उन्हें यह कह कर ऊपर ले गया कि वहां बहुत सुंदर लड़कियां मिलेंगी।
इसके बाद कोठे के सेकंड फ्लोर में पहुंचे तो वहां एक कमरे के भीतर धक्का दे दिया। वो बैड पर गिर गए, जहां एक महिला थी। महिला कहने लगी कि जो कुछ है निकाल दे। लड़के ने पकड़ लिया और महिला ने जेब की तलाशी लेते हुए 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें मारपीट कर भगा दिया। कोठे से नीचे उतर कर पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस की टीम मौके पर आई, जो कोठा नंबर 54 के सेकंड फ्लोर पर ले गई। वहां से आदिल (22) को पकड़ लिया, जिससे पांच हजार रुपये बरामद हो गए। महिला वहां से फरार हो चुकी थी। पुलिस ने अगले दिन सुमन को भी पकड़ लिया, जिससे भी पांच हजार रिकवर हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूटपाट और माल बरामदगी में केस दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है आरोपियों ने अब तक कितनों को अपना शिकार बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button