नोएडा की प्रिया भार्गव ने बैंकॉक में लहराया भारत का परचम, मिस एशिया इंटरनेशनल का जीता खिताब

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-37 के अरुण विहार की मिस प्रिया भार्गव ने भारत की ओर से मिस एशिया इंटरनेशनल (व्हीलचेयर) का खिताब जीता था। उन्होंने 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित माइलस्टोन की मिस एंड मिसेज एशिया इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
इसके अलावा उन्होंने ‘मिस करेजियस’ का सबटाइटल भी जीता है। उनके पास पहले से ही मिस व्हीलचेयर इंडिया 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब, भारत में मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड का राजदूत पद, FOGSI- सेव गर्ल चाइल्ड एंड वूमेन एम्पावरमेंट का राजदूत पद, TEDx स्पीकर, मोटिवेशनल स्पीकर है।
वह एक शिक्षाविद्, मॉडल, अभिनेता, बेहतरीन कलाकार, एक लेखिका और एक यूट्यूबर भी हैं। उन्हें अपनी उपलब्धियों और लचीलेपन के लिए भारत सरकार और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों से सरकार से कई बड़े पुरस्कार भी मिले हैं। प्रिया भार्गव को विश्व प्रतियोगिता के लिए बिना ऑडिशन के सीधा टिकट मिल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button