मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आई संदिग्ध कॉल, 26/11 अटैक का जिक्र कर काटा फोन

मुंबई ब्यूरो। मुम्बई पुलिस को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसके बाद से पूरे महकमे में हंगामा मचा हुआ है। मुम्बई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात मुम्बई पुलिस कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध कॉल आया। उसने पुलिस को बताया कि कोई उसे 26/11 हमले से जुड़ी कुछ जानकारियां दे रहा है, जिसके बाद से पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश में लग गई है।

पुलिस ने बताया रविवार रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक और संदिग्ध कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह राजस्थान का रहने वाला है और दावा किया कि उसे कई कॉल आ रहे हैं, जिसमें उसे 26/11 के मुंबई हमले के बारे में जानकारी दी जा रही है। इतना कहने के साथ ही कॉलर ने फोन काट दिया। उसके बाद से लगातार नंबर बंद आ रहा है।

22_05_2023-mumbai_1_23419686_104356363

इसके पहले भी एक बार मुंबई पुलिस कंट्रोल को अज्ञात शख्स ने कॉल कर मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका होने की जानकारी दी थी। इतना कहकर कॉलर ने फोन काट दिया। चूंकि, कुर्ला काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था, इसलिए पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी लंबे समय तक तलाशी अभियान चलाने के बाद भी टीम को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।हालांकि, कई दिनों से मुम्बई पुलिस को इस तरह के फोन कॉल आ रहे हैं, जिससे पूरा महकमा परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button