नौ माह के मासूम को अगवा कर दो बार बेचा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

A nine-month-old child was kidnapped and sold twice, police arrested the accused

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी से नौ माह के मासूम बच्चे का अपहरण कर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में ले जाकर 80 हजार रुपये में बेच दिया गया। जिस व्यक्ति को बच्चा बेचा गया, उसने उसे आगे डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया।
बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने 15 घंटे के अंदर पूरे मामले का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को खरीदने वाले दंपती ने शादी के 20 साल बाद भी बच्चा न होने पर अपने परिचित से बच्चे का इंतजाम करने को कहा था। इसी मकसद से बच्चे का अपहरण किया गया था।
दीनानाथपुर पूठी निवासी मनोज धौलाना के खिचरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में श्रमिक है। मनोज और उसकी पत्नी मालती के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी पांच साल, बेटा तीन साल और मासूम हर्षित नौ माह का है। मनोज की फैक्ट्री में बदायूं निवासी मनोज कुमार भी काम करता है। दोनों पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे।
बता दें कि महावीर भी उसी फैक्ट्री में काम करता था। उत्तराखंड में फैक्ट्री बंद होने के कारण मनोज और महावीर दोनों दो-तीन साल पहले धौलाना के खिचरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने लगे थे। एक ही फैक्ट्री में साथ काम करने के कारण दोनों मनोज का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मनोज कुमार दीनानाथपुर पूठी स्थित मनोज और मालती के घर आया और हर्षित को खिलाने के बहाने बाहर ले गया। काफी देर तक आरोपी बच्चे को लेकर नहीं लौटा तो उसे फोन किया, लेकिन फोन बंद था। परेशान होकर मनोज और मालती ने तलाश शुरू की, लेकिन बच्चा नहीं मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button