चार हैवानों ने लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली के देवली में रहने वाला युवक एक लड़की(17) को बुलंशदहर(यूपी) ले गया। वहां उसने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे। कोर्ट ने संजू को भगोड़ा घोषित किया था। अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्षीय लड़की का शव वर्ष 2019 में बुलंदशहर में खेत में मिला था। लड़की के शव के पास खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि संजू ने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। बुलंदशहर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संजू फरार था।




