फतेहपुर में ट्रैफिक दरोगा समेत दो लाइन हाजिर, पांच का फेरबदल

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। एसपी उदयशंकर सिंह ने ट्रैफिक दरोगा समेत दो को लाइन हाजिर किया है। वहीं पांच उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया गया है। यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को शिकायतों के चलते लाइन भेजा गया है। उधर, असोथर थाने में तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर पांडेय को लाइन भेजा गया है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक सतीश कुमार मिश्रा को महिला थाना, पुलिस लाइन से राजेंद्र कुमार को थाना असोथर, ललौली थाने के राजबहादुर सरोज को न्यायालय सुरक्षा, महिला थाने से मायाशंकर शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा, कोतवाली से अश्वनी कुमार वर्मा को माॅनीटरिंग सेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button