आईटीओ के पास जंगल में नग्न अवस्था में मिले शव की हुई पहचान, पुलिस कर रही जांच

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आईटीओ चुंगी के पास जंगल क्षेत्र में नग्न अवस्था में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हीरालाल केवट के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे लक्ष्मी नगर थाने में सूचना मिली कि आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर जाने वाले लूप के पास जंगल क्षेत्र में एक शव पड़ा हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया। घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हीरालाल केवट के तौर पर हुई है।वह नालंदा, बिहार का रहने वाला था. शुरुआती जांच में सामने आया कि हीरालाल की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। मौके से खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि हीरालाल जंगल क्षेत्र में कैसे पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button