गाजियाबाद में देव बनकर दानिश ने की युवती से दोस्ती, एक साल तक बनाता रहा हवस का शिकार

Danish befriended a girl in Ghaziabad by posing as Dev and kept making her his victim of lust for a year

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किराये कमरे में एक वर्ष तक उसके साथ रहा। वह युवती के साथ मंदिर में पूजा करने भी जाता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़ की युवती ने पुलिस को बताया कि वह साहिबाबाद में मार्केटिंग की नौकरी करती है। डेढ़ वर्ष पहले वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गई थी। इस दौरान उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम देव बताया। उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसकी युवक से फोन पर बात होने लगी और दोस्ती हो गई।
सात अप्रैल 2023 को युवक उसे अपने साथ साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके गले में मंगलसूत्र भी पहना दिया। युवक ने मसूरी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा। एक वर्ष तक उसे अपने साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपित उसके साथ मंदिर में पूजा करने भी जाता था। जिस वजह उसके धर्म पर शक नहीं हुआ। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 22 जून 2024 को उसने आरोपित को गर्भवती होने के बारे में जानकारी दी। आरोपित ने बहानेबाजी कर उसका गर्भपात करा दिया। जिसका उसने विरोध किया था। इस बीच आरोपित उसे छोड़कर चला गया। तभी उसे युवक के धर्म के बारे में पता चला कि उसका असली नाम दानिश है। वह धौलाना के बड़ा बाजार का रहने वाला है।
एक जुलाई को वह आरोपित के घर पहुंची तो युवक के परिवार वालों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। उसने हापुड़ पुलिस से इसकी शिकायत की थी। हापुड़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को साहिबाबाद कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपित दानिश उर्फ देव को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button