आजमगढ़ में ब्रांडेड कंपनी अमूल छाछ में निकला कचरा, कीड़े देखकर लोग हुए हैरान, एडीएम बोले होगी जांच

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। अगर आप डिब्बा बंद पदार्थ को सीधे पी रहे हो तो सावधान हो जाइए। आप पूरा खोलकर देख लीजिए नहीं तो आप सड़ा गला, कीड़े मकोड़े खा-पीकर बीमार हो सकते है। एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला आजमगढ़ के सरकारी कार्यक्रम के दौरान पहुंचे लोगों को बांटे गए छाछ में पाया गया। आपको हम दिखाते है डिब्बा बंद छाछ, जिसके पीने पर स्वाद गड़बड़ लगा तो दूसरे पैकेट को खोलकर देखा तो हैरान करने वाला दृश्य था। पैकेट के अंदर काला जमा हुआ पदार्थ था और साथ में छोटे-छोटे कीड़े थे। हालांकि इसकी एक्सपाइरी फरवरी 2025 रही है।
लोग पैकेट लेते ही स्ट्रॉ डाला और गटागट पी जाते हैं। इन तस्वीरों को देखकर समझ सकते है कि पीने के बाद स्वास्थ्य के साथ क्या होगा, इसलिए आप कुछ भी बाहरी पदार्थ खाने या पीने से पहले सावधान हो जाइए। यह पूरा मामला आजमगढ़ का है, जहां नए कानून को लेकर आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में अधिकारियों के साथ शहर के संभ्रांत नागरिक, व्यापारियों अन्य नागरिकगण समेत पुलिस के कर्मचारियों की उपस्थिति में नए कानून का उल्लेख किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए नाश्ते का प्रबंध किया गया, जिसमें अमूल कंपनी के छाछ भी उस दौरान दिया गया था। इसका वीडियो सामने आया है।
मामले में जब एडीएम प्रशासन के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि इस पदार्थ को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को जांच करने को दिया गया है। इस उत्पाद की सैंपलिंग करा कर लैब को भेजा जाएगा और गड़बड़ी पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




