गोरखपुर में पेट्रोल की किल्लत, बाइक पर दो टंकी लेकर पहुंचा युवक, हंसने लगे लोग

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में गुरुवार की दोपहर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब एक युवक पल्सर बाइक पर दो और बाईकों की टंकी लाद कर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। जैसे ही कतार में लगे लोगों ने यह नजारा देखा तो चर्चाएं शुरू हो गईं, लोगों ने कहना था कि किसी को 1 लीटर पेट्रोल नहीं मिल रहा और यह बाइक पर दो-दो गाड़ियों की टंकियां लेकर चले आए। कोई इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था तो कोई हंस रहा था।
दरअसल, ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरे विश्व पर नजर आ रहा है। इस युद्ध के प्रभाव से भारत भी अछूता नहीं, एक तरफ एलपीजी गैस को लेकर लाइन है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल को भी लेकर महामारी शुरू हो गई है। कुछ लोग अफवाहों का बाजार कम करने में लगे हैं, तो ऐसे में कुछ लोग पेट्रोल टंकियों पर लाइन लगाकर अपनी बाइक और कारों की टंकी फुल करा रहे हैं।
बता दें कि बुधवार शाम से ही पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डीजल लेने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। लोग घंटों जूझने के बाद तेल पा रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो दो पहिया वाहन पर डबल टंकी लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा गोरखपुर के टाउन हाल पेट्रोल पंप पर देखने को मिला, जब गुरुवार की दोपहर तेल लेने एक युवक बाइक पर दो टंकी लेकर पहुंच गया, तो भीड़ उसे देखती रही।
पेट्रोल पंप कर्मचारी भी चिल्लाता रहा कि ये तो कालाबाजारी हो रही है। लेकिन बाइक सवार युवक का कहना था कि वह मैकेनिक है और तेल किल्लत के कारण बार बार पेट्रोल टंकी पर आ पाना संभव नहीं है। इसलिए बाइक पर ही, दो बाइकों की टंकी लेकर चला आया। यह नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button