सीधी में बॉयफ्रेंड के साथ जंगल घूमने गई युवती से गैंगरेप
चीखती रही और आरोपी बारी-बारी दरिंदगी करते रहे

सीधी/मध्य प्रदेश। सीधी जिले से एक घने जंगल में युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ जंगल में घूमने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके बॉयफ्रेंड को मारकर घायल कर दिया। फिर युवती को जंगल के अंदर ले जाकर गैंगरेप किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि युवती चुरहट की रहने वाली है। वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकली थी। बाइक को जंगल में खड़ी कर पहाड़ की तरफ चली गई। इस दौरान चार आरोपी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने युवती के साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। इस दौरान युवक-युवती उनसे मिन्नत करते रहे। साथ ही छोड़ने की मांग करते रहे।
इस दौरान आरोपियों ने युवक के सिर पर हमला कर दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। युवक के घायल होने के बाद आरोपी युवती को लेकर घने जंगल में चले गए। घने जंगल में ले जाने के बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया है। साथ ही दोनों को मोबाइल फोन भी छीन लिए हैं।
घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है। चुरहट एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पांच अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे फरियादी वहां घूमने गई थी। पहाड़ देखने दोनों ऊपर चढ़े तो एक लड़का बाइक से आया और तीन पैदल आए। तीन आरोपी पीड़िता को जंगल के अंदर ले गए और उसके साथ रेप किया है।
उन्होंने कहा कि फरियादी की शिकायत सीधी पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पांच टीमें आरोपियों की धड़पकड़ के लिए बनाई गई। पुलिस ने अभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक की तलाश जारी है।




