125cc की इस धाकड़ बाइक की बिक्री में आया 186% का उछाल, धड़ल्ले से खरीद रहे हैं लोग

ऑटो डेस्क/नई दिल्ली। भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में जब भी भरोसे की बात होती है तो Hero का नाम सबसे ऊपर ही दिखता है। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में कई सारी बाइक्स बेचती है। कंप्यूटर सेगमेंट में कंपन की 125cc इंजन वाली Glamour मोटरसाइकिल बहुत ही फेमस है। इस बाइक की बिक्री के आंकड़ों ने कई कंपनियों को हैरान कर दिया है।
पिछले एक साल के दौरान इसकी बिक्री में 186% की भारी बढ़त दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि इसकी मांग पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है। बिक्री में यह उछाल दिखाता है कि 125cc सेगमेंट में ग्राहकों का इस बाइक और कंपनी पर कितना भरोसा है।
Hero कंपनी ने फरवरी 2026 के लिए अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है जिसमें Glamour ने सबको चौंका दिया है। Splendor, HF Deluxe और Destini Scooter के बाद हीरो ग्लैमर चौथे नंबर पर है। NBT के मुताबिक, पिछले साल फरवरी 2025 में सिर्फ 7,942 यूनिट्स बिकी थीं तो वहीं इस साल फरवरी में 22,677 लोगों ने ग्लैमर बाइक खरीदी। इस हिसाब से एक साल में इस बाइक की बिक्री में 186% का भारी उछाल देखने को मिला है।
Hero Glamoyr साल 2005 में लॉन्च हुई थी। कंपनी समय-समय पर इसे अपडेट करती रहती है। इसका नया मॉडल Hero Glamour X के नाम से है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह बाइक दो वेरिएंट्स में आती है, ड्रम और डिस्क। ड्रम वेरिएंट की कीमत 84,567 को वहीं डिस्क वेरिएंट की कीमत 93,686 है। दोनों ही कीमतें एक्स-शोरूम में है।
इसकी बिक्री में इतना उछाल आने के पीछे की वजह है इसकी किफायती कीमत, अच्छा माइलेज, लेटेस्ट फीचर्स और कंपनी का अच्छा सर्विस नेटवर्क।




