बुलंदशहर में छात्राओं ने अपने स्कूल के हेडमास्टर पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में दर्जन भर छात्राओं ने अपने स्कूल के हेडमास्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के आरोप के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज कराए गए एफआईआर में हेडमास्टर पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह डराने वाले हैं। एक शिक्षक कैसे छात्राओं के साथ इस प्रकार की हड़कत कर सकता है, यह सवाल खड़े करता है। बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। वहीं इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अरनिया क्षेत्र के एक गांव के स्कूल के हेडमास्टर प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाया गया है। 12 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रताप सिंह उनके साथ अश्लील हरकत करता था। पढ़ाई के दौरान वह बच्चियों से छेड़छाड़ करता था। इस मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों की शिकायत पर हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्राओं के आरोप काफी गंभीर हैं।
अरनिया खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 छात्राओं ने हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाए। सभी छात्राओं की उम्र 9 से 13 साल के बीच है। हेडमास्टर पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, बच्चियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। अभिभावकों ने जब बच्चियों से इसका कारण पूछा तो वे हैरान रह गए। माता- पिता को बच्चियों ने बताया कि मास्टर जी, हमारे साथ गलत नीयत से प्राइवेट पार्ट को छूते हैं। हमें गंदी फिल्म मोबाइल में दिखाते हैं। वे हमें धमकाते हैं कि अगर अपने घर में बताया तो फेल कर देंगे। स्कूल से नाम काट देंगे। एफआईआर के अनुसार, ये बच्चियां ओबीसी, एससी और सामान्य वर्ग की हैं। अभिभावकों ने इस मामले में हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 एवं 354(क) और पॉक्सो एक्ट की धारा 9 एवं 10 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button