छत्तीसगढ़ में पति की हैवानियत: हाथ पैर बांधा, मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर पेट्रोल डालकर पत्नी को लगा दी आग

बलरामपुर/छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर में एक हैवानियत का खेल सामने आया है। पत्नी पर शक होने पर पति ने इस कदर मौत दी है कि सुनकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पत्नी के अवैध संबंध में चलते दोनों में गालीगलौज मारपीट शुरू हुआ और नौबत जान लेने तक पहुंच गई।
मामले में पुलिस ने बताया कि मदनपुर निवासी राम प्रसाद अगरिया पिता सोहर साय अगरिया उम्र 33 वर्ष, अपनी 28 वर्षीय पत्नी नेहा पर किसी और से नाजायज संबंध होने की आशंका में लड़ाई किया करता था। इस दौरान 20 नवम्बर को दिन के एक बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी रामप्रसाद ने पत्नी नेहा के साथ मारपीट की और उसका हाथ पैर बांध दिया।
पत्नी शोर न कर पाए इसलिए उसके मुह में कपड़ा ठूंस दिया। पती ने इतनी हैवानियत की कि पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इधर घटना की भनक लगते ही पड़ोसी भागते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने आग बुझा कर नेहा को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन नेहा अत्यधिक जल चुकी थी। इसलिए डॉक्टरों ने उसे अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई।
घटना के बाद से आरोपी रामप्रसाद फरार है। वाड्रफनगर की पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। इसी बीच 23 नवम्बर को पुलिस को यह सुचना मिली कि आरोपी मोरन चौक पर हैं। वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने पूरी घटना बताई।
इस पूरे मामले में वाड्रफनगर पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button