राजस्थान पुलिस की ‘फर्जी थानेदार’! कविता शर्मा

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने जयपुर की महेश नगर थानाधिकारी कविता शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की

जयपुर/राजस्थान। राजस्थान पुलिस की थानेदार कविता शर्मा विवादों में घिर गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मीणा का दावा है कि कविता शर्मा की पुलिस भर्ती फर्जी है और उन्होंने खेल कोटे का गलत इस्तेमाल किया। मीणा ने सरकार से शर्मा पर कार्रवाई की मांग की है।
जयपुर पुलिस में थानेदार कविता शर्मा राजधानी के महेशनगर थाने में तैनात हैं। मीणा ने यह भी आरोप लगाया कि इस थाने की एसएचओ कविता शर्मा के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। मामले की एटीएस जांच में उन्हें दोषी पाया गया है। इसके बावजूद, उन्हें जयपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर में थाने की जिम्मेदारी दी गई है। मीणा ने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वालों पर शर्मा की ओर से की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में कविता शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कविता शर्मा जयपुर के महेशनगर पुलिस थाने में एसएचओ है जबकि कविता शर्मा की राजस्थान पुलिस में भर्ती ही फर्जी है। मीणा ने आगे बताया कि शर्मा खेल कोटे से भर्ती हुईं, लेकिन वे कभी खिलाड़ी नहीं रहीं और उन्होंने कोई पदक नहीं जीता। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शर्मा के खिलाफ 625/2017 नंबर का मुकदमा भी दर्ज है।
मीणा ने डीसीपी संजीव जैन और एटीएस द्वारा की गई जांच का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, डीसीपी संजीव जैन और एटीएस ने कविता शर्मा मामले की जांच की थी। एटीएस जांच में तो कविता शर्मा को दोषी बताया गया। मीणा ने आश्चर्य जताया कि उनके खिलाफ जांच लंबित होने के बावजूद, उन्हें जयपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर के थाने का इंचार्ज बना दिया गया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button