अब अवैध बिल्डिंग वाले हो जाएं होशियार….ऐक्शन में है जीडीए

गाजियाबाद। लोनी में अवैध बिल्डिंग गिरने के बाद मंगलवार को जीडीए वीसी राकेश कुमार सिंह ने प्रवर्तन जोन-6, 7 और 8 की टीम के साथ मीटिंग की। इसमें पूरी टीम को अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई करने और किसी भी हाल में एक्स्ट्रा छत न पड़ने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा हो जाता है, छत पूरी हो तो छत के सरिया कटवा दिए जाएं, जिससे अवैध निर्माण न हो सके। स्टिल्ट में पार्किंग के अलावा कोई गतिविधि की परमिशन न दी जाए। अवैध कॉलोनी की सूची पब्लिक में दी जाएगी।
वीसी राकेश कुमार ने कहा कि बिल्डर ने एक्स्ट्रा छत बना दी है तो इसकी सूचना पब्लिक को दी जाए। नोटिस के बाद निर्माण स्थल पर जोनल अधिकारी सुनवाई करेंगे। हर जोन में जोनल कार्यालय बनेंगे। इसमें 2-2 बुलडोजर रहेंगी। प्रतिदिन प्रवर्तन की कार्रवाई होगी। जोनल डायरी बनेगी। इसमें टीम की रवानगी और कार्रवाई का विडियो और फोटोग्राफी लगेगी। वीसी उसकी समीक्षा करेंगे। अब प्रवर्तन की मंथली मीटिंग होगी। सभी जोन को एक जनरेटर और एक सरिया कटर दिया जाएगा।

प्रत्येक दिन की कार्रवाई जोनल प्रभारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जीडीए वीसी ने निर्देश दिया है कि यदि जोनल प्रभारी किसी अवैध निर्माण की सीलिंग करते हैं तो इससे पहले वह नोडल अधिकारी से परमिशन लेंगे। अभी जोन-1 से 5 तक नोडल अधिकारी सचिव और जोन-6 से 8 तक के जोनल प्रभारी अपर सचिव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button