रामायण कला संगम समिति के द्वारा बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन का हुआ आयोजन

साहिबाबाद/गाजियाबाद। रामायण कला संगम सीमित लाजपत नगर के द्वारा बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन किया गया । संकीर्तन की शुरुआत रामलीला के अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला, श्री महेंद्र चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता (पूर्व पार्षद), स्थानीय पार्षद व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रवीण भाटी स्थानीय पार्षद हिमांशु शर्मा स्थानीय पार्षद प्रमोद राघव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के साथ की गई। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो के द्वारा श्री खाटू श्याम संकीर्तन बड़े धूम धाम से किया गया। भजन कीर्तन में गायक पं गोपाल शर्मा जागरण पार्टी, मून कैलाश (दिल्ली) गुनगुन दुबे (दिल्ली) वीरू चौहान (दिल्ली) सागर शर्मा के द्वारा बाबा खाटू श्याम के सुंदर सुंदर भजनों के साथ सभी श्याम प्रमियो का दिल मोह लिया। रामलीला के मंच पर बाबा खाटू श्याम संकीर्तन पहली बार हुआ है। रामायण कला संगम सीमित के अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला ने बताया कि यह संकीर्तन बाबा खाटू वाले की कृपा से हुआ है। जिसमे सभी श्याम प्रेमियों बाबा के भजनों पर झूमने लगे सभी ने खूब ठुमके लगाएं। मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि लाजपत नगर के इतिहास में पहली बार रामलीला मंचन से पहले बाबा श्याम का संकीर्तन करना हमारी समस्त टीम का सौभाग्य है भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम रामलीला मंचन से पहले करेंगे। कीर्तन में भगवान शिव शंकर एवम माता पार्वती के स्वरूप व राधा कृष्ण को झांकी, सुधामा कृष्ण की झांकी के साथ भजनों पर डांस कर के सबका मन मोह लिया। संकीर्तन में उपस्थित लोगों में, महासचिव अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, कोषाध्यक्ष के,के, सिंह, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, मेला प्रभारी चेतन ठाकुर, पंकज गोयल, बी,एल गोस्वामी, आशीष जैन, अंकित मिश्रा,सुरेश कसाना, प्रवीण कसाना, अंकित मिश्रा प्रवेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सुमित गोयल, अजय उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button