रामलीला में पकड़े जाने पर बोला बुर्का पहना युवक अल्लाह की मर्जी से आया हूं

बरेली,(उत्तर प्रदेश)। बरेली के बहेड़ी में रामलीला के दौरान बुर्काधारी संदिग्ध युवक के पकड़ाने के बाद माहौल गरमा गया है। युवक बहेड़ी में 164 साल से चल रहे श्री रामलीला के दौरान संदिग्ध हालात में घूमता पकड़ा गया। उसने बुरका पहन रखा था। उसके अंदाज से लोगों को शक हुआ। लोगों को लगा कि वह रेकी कर कर रहा है। मेले में वह चल रही तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहा था। लोगों ने जब संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो वह कोई जवाब देने की जगह भागने लगा। उसकी भागने की गति से लोगों का शक गहरा गया। लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद बुर्का हटाने को कहा जाने लगा। जैसे ही उसने बुर्का हटाया, वह युवक निकला।
मेले में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी कस्टडी में लिया। लोगों को उसके पास से हटाया। मेले की ही धर्मशाला में उसे बंद कर दिया गया। पूछताछ शुरू हुई तो उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस पूछती रही और बार-बार वह कहता रहा कि अल्लाह की मर्जी से वह यहां आया है। अगर अल्लाह चाहेंगे तो उसे सजा मिलेगी। युवक ने कहा कि मेरे रब की मर्जी नहीं होगी तो दुनिया में किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे सजा दे दे।

मेले की रेकी कर रहे युवक को पकड़ाने के बाद भी चेहरे पर कोई खौफ का भाव नहीं दिखा। थाने ले जाने के लिए पुलिस ने उसे ई-रिक्शा पर बैठने को कहा। इस वह बोला, मैं पैदल ही थाने चलूंगा। चीता सिपाही की बाइक चलाने की डिमांड तक कर डाली। उसकी हिमाकत से कई सवाल उठने लगे हैं। कोई उसकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, कुछ लोग उसकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

मेले में आने वाले लोगों ने इस युवक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि इतनी व्यवस्था के बाद भी यह भीतर घुस गया। इस प्रकार से बेखौफ अंदाज दिखा रहा है। इस प्रकार की घटनाएं श्रद्धालुओं के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। पुलिस के समक्ष लोगों ने मांग की कि पकड़े गए युवक के इरादे की जानकारी ली जाए। पुलिस इस बिंदु पर पूछताछ कर रही है। साथ ही, उसके बारे में भी जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button