नायब तहसीलदार की गाड़ी से नीली बत्ती उतार कर उसे वायरल करने से राजस्व कर्मी और पुलिस में ठनी

बहराइच/उत्तर प्रदेश। नायब तहसीलदार की गाड़ी से नीली बत्ती उतार कर उसे वायरल करने से राजस्व कर्मी और पुलिस में ठन गई है। पहले नायब तहसीलदार के खिलाफ 2,500 का जुर्बाना हुआ। अब उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की बहराइच शाखा ने जिलाधिकारी से मिल कर यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मालूम हो कि नायब तहसीलदार मिहिपुरवा अरसलान-उर-रशीद अपनी प्राइवेट गाड़ी में नीली लाल बत्ती लगा कर पत्नि के साथ बहराइच आए हुए थे। वह देहात कोतवाली ढिहा चौराहे से गुजर रहे थे तो यातायात पुलिस इंस्पेक्टर अनेन्द्र यादव ने उन्हें रोककर पूछा कि आप क्या है जो यह लाल बत्ती लगाए हैं। इस पर उन्होंने बताया कि मैं नायब तहसीलदार हूं, लेकिन हाई कोर्ट जाता हूं, इसलिए लाल बत्ती लगी है। हालांकि जिस समय पुलिस ने उन्हें पकड़ा उस समय वह परिवार सहित थे यानि वह किसी सरकारी काम से नहीं जा रहे थे, इसलिए पुलिस ने ढाई हजार का चालान भी काट दिया।
इस पूरे प्रकरण पर बहराइच नायब तहसीलदार की गाड़ी से नीली बत्ती उतार कर उसे वायरल करने से राजस्व कर्मी और पुलिस में ठन गई है। पहले नायब तहसीलदार के खिलाफ जुर्माना हुआ, अब उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की बहराइच शाखा ने जिलाधिकारी से मिल कर यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की बहराइच शाखा ने जिला अधिकारी मोनिका रानी से मिल कर ज्ञापन दिया है, जिसमें संघ ने मांग की है। राजस्व प्रशासनिक संघ द्वारा प्रस्तावित उक्त घटना का संज्ञान ग्रहण करते हुए दोषी पुलिस कर्मी-निरीक्षक यातायात अनेन्द्र यादव के विरुद्ध प्रथम सूचना रिजोर्ट दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई कराने का कष्ट करें।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शाही ने मीडिया से कहा कि पुलिस अधिकारी का यह कृत्य प्रोटोकॉल का विरुद्ध है, जिसके लिए उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लाल बत्ती का लगाना सही नहीं मानते, लेकिन कोई पुलिसकर्मी चालान काटने के साथ-साथ परिवार सहित जा रहे। किसी का भी वीडियो बना कर वायरल नहीं कर सकता यह बिल्कुल गलत है, यह किसी की निजता को भंग करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button