अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक जब हुआ फेल, कूदने लगे श्रद्धालु, आर्मी ने रोक दी बड़ी घटना

जम्मू/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में इंडियन आर्मी और पुलिस ने बहुत बड़ी घटना रोक दी। अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस का ब्रेक फेल हो गया। ऐसे में यात्री डर के मारे बस से कूदने लगे। इस पर आर्मी ने जम्मू पुलिस के साथ मिलकर बस के नीचे पत्थरों को डाल कर बस को रोक लिया, जिससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर संभावित दुर्घटना टल गई। इस दौरान बस से कूदने वाले कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को रोकने में विफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार कई लोग चलती बस से कूद गए। इससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को चलती बस से कूदते देख सैन्यकर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बस के टायरों के नीचे पत्थर रखकर बस को नदी में गिरने से रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button