फतेहपुर में अप्राकृतिक यौन शोषण व दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज
A case of unnatural sexual abuse and attempted rape has been registered in Fatehpur

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। विवाहिता ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, जेठ व तीन अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी चार मार्च 2024 को हुसैनगंज थाने के एक गांव निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति, सास, जेठ, ननद, मामा प्रताड़ित करने लगे। पति अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न करता था। 22 मार्च को जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पति व सास को आपबीती बताई। उल्टे पति व सास ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।




