ग्रेटर नोएडा के खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, मकान मालिक की बड़ी लापरवाही

A three-year-old child died a painful death after drowning in an open septic tank in Greater Noida, due to gross negligence of the landlord

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दनकौर कस्बे के धनौरी रोड पर एक खुले सेप्टिक टैंक में तीन साल का बच्चा डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नही है। वहीं परिवार वालों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नही दी गई है। दनकौर कस्बे के धनौरी रोड पर एक पड़ोसी के सेप्टिक टैंक में डूबने से 3 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।
आरोप है कि पिछले काफी महीने से सेप्टिक टैंक खुला हुआ था। लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान मुस्तकीम के बेटे तैमूर के रूप में हुई है। कस्बा निवासी मुस्तकीम का 3 वर्ष का बेटा तैमूर बुधवार की शाम घर से खेलते हुए अचानक गायब हो गया।
करीब 2 घंटे तक परिवार के लोग उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। Fसके कुछ देर बाद परिवार के लोग उसको तलाशते हुए पड़ोस के एक व्यक्ति के निर्माणधीन मकान में पहुंचे। जहां उन्होंने देखा की सेप्टिक टैंक के पानी में उनका बच्चा पड़ा हुआ है। बच्चे को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि सेप्टिक टैंक खुले होने की वजह से ही उसमें डूबने से ही बच्चे की मौत हुई है। बच्चों के परिजनों का आरोप है के पिछले काफी महीनों से सेप्टिक टैंक खुला हुआ था, जिसमें करीब 7 फीट पानी भी भरा हुआ है। इसके बावजूद भी मकान के मालिक ने उसको ऊपर से कवर नहीं किया था, जिसकी वजह से ही उनके बच्चे की उसमें डूबने से मौत हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक बच्चे के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। साथ ही इस संबंध में अभी कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button