गाजियाबाद में धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी अरशद डासना से गिरफ्तार

Ghaziabad: Student raped after befriending her by hiding religion, accused Arshad arrested from Dasna

गाजियाबाद। गाजियाबाद से धर्म छुपाकर छात्रा को धोखा देने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, नाम छिपाकर कॉलेज की छात्रा से दोस्ती की। अरशद ने आदर्श बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और फिर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। कुछ समय बाद छात्रा को आरोपी युवक के दूसरे धर्म का होने का पता चला तो छात्रा ने वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में डासना निवासी युवती ने बताया कि दो साल पहले वह नगर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करती थी। कॉलेज में एक युवक से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम आदर्श बताया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि 27 अप्रैल 2023 को आदर्श उसके घर आया और उस दौरान वह घर पर अकेली थी। मौका पाकर जबरन उसने उनके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस से शिकायत करने पर लड़के ने कहा कि तुम परेशान मत हो, मैं तुमसे शादी करूंगा। विश्वास में लेकर उसने फिर उनके साथ कई बार संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वह हिंदू नहीं है। दूसरे समुदाय का है और उसका नाम आदर्श नहीं है अरशद है। सच्चाई का पता चलने पर युवती ने वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अरशद डासना के कल्लू गढ़ी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में पढ़ने वाली दूसरी क्लास की छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। बातचीत होने लगी और फिर उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। एसीपी ने बताया मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भोजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पहले शादी का झांसा देकर सेक्सुअल असॉल्ट किया। शादी होने के बाद आरोपी ने महिला का अश्लील विडियो एवं फोटो ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। इससे ससुराल में झगड़ा हो गया और वह मायके में आ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पिछले दिनों ब्लैकमेल करते हुए मायके में रह रही महिला के साथ फिर से सेक्सुअल असॉल्ट किया। इसके बाद पीड़िता ने एसीपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
एक गांव निवासी एक महिला के अनुसार, चार साल पहले उसकी तबीयत खराब थी। इस दौरान गांव निवासी गांव में क्लीनिक करने वाला डॉक्टर दवाई देने उसके घर आया। दोनों के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका सेक्सुअल असॉल्ट किया। इसके बाद महिला की शादी हो गई।
शादी के होने के बाद महिला ने आरोपी से संबंध समाप्त कर दिए, लेकिन आरोपी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का अश्लील विडियो और फोटो ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। इसके बाद महिला के परिवार में तनाव रहना लगा। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों वह अपने मायके आई थी।
पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी आ गया और उसने विडियो वायरल की धमकी देते हुए महिला के साथ जबरन सेक्सुअल असॉल्ट किया। सोमवार को पीड़िता ने एसीपी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दी है। एसीपी का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button