हाथरस में विशालकाय अजगर ने मचाया हड़कंप, ग्रामीणों की जुटी भीड़

वन विभाग की टीम ने एक घंटे में अजगर को पकड़ने में सफलता पाई

हाथरस/उत्तर प्रदेश। हाथरस में एक विशालकाय अजगर खेत में दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही ग्रामीणों ने अजगर को देखा उन्‍होंने शोर शराबा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई। पहले तो ग्रामीणों ने अपनी कोशिशों से अजगर को भगाने की प्रयास किया, लेकिन विशालकाय अजगर अपनी जगह से हिल तक नहीं रहा था। किसी अनहोनी के होने से पहले ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी इलाका पुलिस और वन विभाग को दे दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद अजगर को पकड़ने में सफल रही। वन विभाग टीम के एक कर्मी ने अजगर को कंधे पर उठा लिया और बाद में बोरे में रखकर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया और उसे अपने साथ ले गई। गांव में इस समय अजगरों का आना एक आम बात हो गई है, क्योंकि इससे पहले भी कई बार अजगरों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
वन विभाग ने बताया कि ये अजगर क्षेत्रीय जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आवास से बाहर निकलकर किसानों के खेतों में आ जाते हैं। खेतों में धूप सेंकने को मिल जाती है। लेकिन ग्रामीण और उनके पशुओं के लिए यह खतरा भी है। लेकिन अब देखना यह है कि वन विभाग इन अजगरों को सुरक्षित स्थान पर वापस भेजने के लिए क्या कदम उठाता है, जिससे ग्रामीण और उनके पशुओं की सुरक्षा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button