सावधान! सवारी नहीं मिर्ची गैंग का लुटेरा है,नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा। कुलेसरा बॉर्डर से नोएडा पुलिस 2 शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी सवारी बनकर गाड़ियों में बैठ कर चालक की आंखों में लाल मिर्ची पाउडर झोंक कर वाहन लूट लेते थे। पुलिस को इनके कब्जे से एक लूटी गई गाड़ी टाटा हैरियर, दो अवैध देसी तमंचे और चार अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली के थाना साउथ कैम्पस की ओर से हैरियर कार लूट की घटना को दर्ज कर जीरो एफआईआर के जरिए नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस को ट्रांसफर की गई थी। जिसके बाद नोएडा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस इनपुट के आधार पर कुलेसरा बॉर्डर के पास से दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटी गई एक टाटा हैरियर कार, दो अवैध तमंचे और 4 अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों लुटेरे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि 23 सितंबर को दिल्ली के थाना साउथ कैंपस द्वारा लूट की घटना को दर्ज कर जीरो एफआईआर के जरिए नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस को ट्रांसफर की गई थी। जिसके आधार पर नोएडा थाना-20 पुलिस इस मामले की तफ्तीश के दौरान मिले इनपुट पर कुलेसरा बॉर्डर के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोशन मिश्रा और अनिल कुमार निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है और इनका एक साथी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button