शाहदरा जिला पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shahdara district police arrested the accused who were absconding for 4 years

शाहदरा/दिल्ली। चार साल से फरार पोक्सो और एससी/एसटी एक्ट एक्ट के आरोपियों को शाहदरा पुलिस ने बड़ी सफलता के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेंद्र समाधिया (38), रामकांत समाधिया (34), सीलू समाधिया (28), और रानी समाधिया (26) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्वारी कुंड के निवासी हैं।
आरोपियों को लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 485/2020 के तहत 363/376/366/120बी आईपीसी, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित घोषित किया गया था। इन्हें 13 सितंबर 2023 को कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने टीम की इस सफलता पर सराहना की और इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी उपलब्धि बताया है।




