ऋषिकेश से पैदल आगरा पहुंच गए ब्रिटिश लेखक की मौत

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। ब्रिटिश लेखक और योगाचार्य श्याम इंड्रिच बटुक लाल मेहता का आगरा में देहांत हो गया। वे आगरा में बदहवास हालत में घूमते हुए मिले थे। मानसिक आरोग्यशाला में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने रविवार को उनका अंतिम संस्कार कराया।
एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि श्याम इंड्रिच बटुक लाल मेहता 71 वर्ष के थे। वह लंदन में रहते थे। उनकी पत्नी इंद्रा भी वहीं रहती हैं। वे फरवरी के महीने में भारत आए थे। भटकते हुए आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में पुलिस को मिले थे। उनका मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज कराया गया था। वह ठीक भी हो गए थे, लेकिन अचानक उनके फेफड़ों में संक्रमण की परेशानी हो गई। इस वजह से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 24 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को दूतावास से अनुमति लेकर एक परिचित के पहुंचने पर उनका पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद थाना पर्यटन और एमएम गेट पुलिस ने ताजगंज के विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कराया।
टैक्सी रुकवाकर लंच करने की इच्छा जताई थी
सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद (ताज सुरक्षा) ने बताया कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक श्याम इंड्रिच बुटुक लाल मेहता इंग्लैंड से भारत भ्रमण के लिए आए थे। 16 फरवरी को ऋषिकेश से लखनऊ के लिए एक टैक्सी में सवार हुए थे। रास्ते में नूरपुर कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप पर श्याम इंड्रिच ने टैक्सी रुकवाकर लंच करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह लौटकर टैक्सी चालक के पास नहीं पहुंचे और कस्बे की ओर निकल गए थे। टैक्सी चालक राजीव शर्मा ने नूरपुर थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। विदेशी नागरिक पैदल-पैदल घूमते हुए आगरा तक पहुंच गए थे। 23 फरवरी को वह थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र में मिले थे।
50-60 लिख चुके हैं किताबें
एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि विदेशी नागरिक ब्रिटिश की की भाषा जब पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को समझ नहीं आई तो पर्यटन पुलिस को सूचना मिली थी। करीब 5 घंटे तक उनसे बातचीत करने के बाद पता चला कि वे ब्रिटिश योगाचार्य है। हिंदू सभ्यता और संस्कृति से प्रेरित हैं। उन्होंने योग पर 50 से 60 किताबें भी लिखी हैं। इसके अलावा 100 से अधिक आर्टिकल भी लिखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button