अमेरिका में कोमा में महाराष्ट्र के सतारा की नीलम शिंदे, परिवार को नहीं मिल रहा वीजा

Neelam Shinde of Satara, Maharashtra is in coma in America, family is not getting visa

नई दिल्ली/एजेंसी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली 35 वर्षीय नीलम शिंदे अमेरिका में जिदंगी की जंग लड़ रही हैं। 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में भीषण सड़क हादसे के बाद से ही नीलम कोमा में हैं। नीलम के मस्तिक का ऑपरेशन होना है। मगर नीलम के परिवार को अमेरिका का वीजा नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, अमेरिका में बिना रक्त संबंधियों की अनुमति के बगैर ऑपरेशन नहीं होता है।
अमेरिका में सड़क हादसे के बाद कोमा में पहुंचीं भारतीय छात्रा नीलम शिंदे की मदद के लिए भारत सरकार आगे आ गई है। खबर है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में अमेरिका से संपर्क साधा है। छात्रा के माता-पिता बेटी के साथ मौजूद रहने के लिए वीजा के लिए कोशिशें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत नाजुक है। 14 फरवरी को वह हादसे का शिकार हुई थीं।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि छात्रा के मामले पर विदेश मंत्रालय सक्रिय हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि अमेरिकी पक्ष छात्रा के परिवार को वीजा जल्दी प्रदान करने के लिए औपचारिकताओं पर काम कर रहा है। शिंदे 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। उनके माता-पिता महाराष्ट्र के सतारा में रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम शिंदे को हादसे में सीने और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उनके परिवार को इस हादसे के बारे में दो दिन बाद पता चला था। उनके पिता तानाजी शिंदे का कहना है, ‘हमें 18 फरवरी को हादसे के बारे में पता चला था और तब से ही हम वीजा के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक हमें वीजा नहीं मिल सका है।’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने भी नीलम शिंदे का मुद्दा उठाया था। उन्होंने लिखा था, ‘छात्रा नीलम शिंदे का अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया है और स्थानीय अस्पताल में भर्ती है महाराष्ट्र के सतारा से आने वाले उनके पिता तानाजी शिंदे को मेडिकल इमरजेंसी के कारण तत्काल वीजा की जरूरत है। तनाजी शिंदे ने अमेरिका के लिए अर्जेंट वीजा का आवेदन दिया है और सहयोग की जरूरत है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button