नौकरी दिलाने के लिए बुलाया, उसके बाद कार में मां के सामने बेटी से गैंगरेप

पटना/बिहार। बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में मां के सामने बेटी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर अपराधियों ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मां और बेटी को बेहोशी की हालत में नौबतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा बांध के पास फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद 112 डायल पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया है।इस पूरे मामले पर डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि कल रात पुलिस को सूचना मिली कि शेखपुरा बांध के पास एक महिला और एक बच्ची बेहोशी की हालत में है, जिसके बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंची। जहां से दोनों को गंभीर स्थिति में पटना एम्स में भर्ती किया गया है।
महिला से पूछताछ में पता चला कि महिला को नौकरी लगाने के नाम पर कंकड़बाग बुलाया गया था और वहां से डुमरी बुलाया गया, जहां स्कॉर्पियो में कुछ युवक बैठे हुए थे और इसी दौरान महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में शेखपुरा बांध के पास फेंक कर फरार हो गए। फिलहाल बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी का कोई पीछे का अपराध रेकॉर्ड है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button