काशी की नजमा ने पीएम मोदी पर की पीएचडी, उपलब्धि हासिल करने वाली ​देश की पहली मुस्लिम महिला

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा नजमा परवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पीएचडी पूरी कर ली है। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के गांव लमही में रहने वाली नजमा परवीन ने 2014 में ‘नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्‍व: एक विश्‍लेषणात्‍मक अध्‍ययन’ विषय पर प्रफेसर संजय श्रीवास्‍तव के मार्गदर्शन में शोध शुरू किया था। उन्होंने करीब नौ साल में अपना शोध पूरा किया।
देश की पहली मुस्लिम महिला
इसी के साथ वह देश की पहली ऐसी मुस्लिम महिला बनी हैं, जिन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी पर रिसर्च किया है। नजमा परवीन ने का शोध पांच अध्‍यायों में है। पीएम मोदी को जब दुनिया में मुस्लिम विरोधी छवि के तौर पर प्रस्‍तुत किया जा रहा था, किसी मुस्लिम महिला का उन पर शोध करना बड़ी बात है। साथ ही यह मोदी के विरोधियों को करारा जवाब भी है।
प्रोफेसर संजय श्रीवास्‍तव
‘मोदी किसी धर्म-जाति नहीं’
नजमा का कहना है कि मुझे एक राजनेता को शोध अध्‍ययन के लिए चुनना था, इसलिए पीएम मोदी को चुना। इसको लेकर आलोचना या फिर किसी राजनीतिक पार्टी के निशाने पर आने से फर्क नहीं पड़ता है। किसी भी चीज को धर्म के चश्‍मे से नहीं देखना चाहिए।
नजमा का कहना है कि पीएम मोदी के व्‍यक्तित्‍व को महत्‍व देना चाहिए। नरेंद्र मोदी किसी विशेष धर्म या जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के पीएम हैं। उन्‍होंने पूरे देश को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button