रामायण कला संगम समिति ने किया रामलीला की तैयारी का निरीक्षण

साहिबाबाद/गाजियाबाद। रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर के अध्यक्ष विक्रम सिंह बैसला एवं पूरी टीम ने लाजपत नगर शानी चौक पर आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारी को लेकर शुक्रवार को निरीक्षण किया और रामलीला मैदान में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से बातचीत करते हुए उनसे पूछा कि कहीं उन्हें कोई समस्या तो नहीं। विक्रम सिंह बैसला ने बनाया की रामलीला के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
रामायण कला संगम समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, महासचिव अशोक चौधरी, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष के,के सिंह, संरक्षक देवेंद्र त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, हिमांशु शर्मा पार्षद, प्रमोद राघव पार्षद, संरक्षक अनिल चौधरी, सचिव सालिकराम सिंह, संगठन मंत्री प्रशांत पटेल, मेला प्रभारी चेतन ठाकुर, अनिल सिरोही, बिजेंद्र सिंह, नीटू सिंह, मेला प्रभारी सुरेश कसाना, पंकज गोयल, अभिमन्यु मिश्रा, विनय कुमार, विनोद बालियान,आशीष पंडित, सोनू साहनी, दीपक कुमार, बहुदार टिंकू, आशीष जैन, कमल पाटिल और कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button