दिल्ली के द्वारका में पिस्टल दिखाकर रेप, फिर पांचवीं मंजिल से फेंका, हैरान कर देने वाला मामला

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। राजधानी दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में पिस्टल के बल 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सेक्सुअल असॉल्ट का मामला सामने आया है। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की के परिवार वालों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने लड़की को डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया।आरोपी की पुलिस ने लड़की के बयान पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लड़की के साथ पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले के आरोपी जेल से बाहर आने के बाद लड़की पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने उन लड़कों पर शक जताया है। हालांकि मामले की जांच कर रही पुलिस ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि आरोपी और लड़की पहले से एक दूसरे को जानते हैं। जिस लड़के का नाम सामने आया है, उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सब साफ हो पाएगा।
पुलिस के अनुसार, लड़की परिवार के साथ द्वारका में रहती है। सोमवार को लड़की के पैरंट्स घर पर नहीं थे। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और पिस्टल दिखाकर लड़की को पास की एक बिल्डिंग में ले गया। वहां पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को वहां से फेंक दिया। राहगीरों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button