मेरठ पुलिस ने हनीट्रैप के गिरोह का किया भंडाफोड़

लड़कियां सप्लाई कर लाखों की रंगदारी वसूलता था गैंग

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ की परतापुर पुलिस ने काशी गांव के आकिल की शिकायत पर एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया, जो हनीट्रैप में फंसा कर लोगों से लाखों की रंगदारी लिया करते थे। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो मुस्लिम सहित पांच युवक शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है की गिरोह का अन्य राज्यों में भी जाल फैला हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य लोगों की भी पुलिस कर रही है।
एसपी सिटी ने बताया की दिल्ली के रहने वाले फहीम,फिरोज, आसिफ, मेरठ के मोहद्दीनपुर के रहने वाले दीपक और गंगानगर के रहने वाले अनिकेत के साथ मिलकर मेरठ के होटल में लड़कियां सप्लाई क्या करते थे। इन सभी ने कुछ लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर उनसे लाखों की रंगदारी मांगा करते थे।
कुछ दिन पहले इन लोगों ने काशी गांव के रहने वाले आकिल नाम के व्यक्ति को अपना शिकार बनाया उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। जिससे परेशान होकर अखिल ने शिकायत थाना परतापुर में की थी।
परतापुर थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने एस आई मोहित सक्सेना के नेतृत्व में एक टीम गठित की ओर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दिल्ली की रहने वाली दो मुस्लिम महिलाओं के साथ हनीट्रैप के जरिए रंगदारी मांगने वाले पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि उनके गिरोह में और भी लोग शामिल है। इस गिरोह का नेटवर्क अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है, जो लोगों को हनीट्रैप के जरिए फंसा कर रंगदारी मांगा करते हैं। अब पुलिस बाकी इनके गिरोह के सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button